इस्लामनगर अलीगंज: दिननगर में किसान फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में शेखपुरा ने फर रामपुर को 4-1 से हराया
ई. अलीगंज प्रखंड के दिननगर स्थित खेल मैदान में किसान फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित जिला स्तरीय किसान फुटबाल टूर्नामेंट सीजन 4 का मुकबला रविवार को दोपहर 2 बजे शेखपुरा और फर रामपुर के बीच खेला गया, जिसमें शेखपुरा की टीम 4-1 से विजय हुई । जहां मैच समापन के बाद शाम 6 बजे विजेता उपविजेता के बीच पुरस्कार वितरण किया गया।