इस्लामनगर अलीगंज: दिननगर में फुटबॉल मैच देखने गए युवक पर छुरा से किया गया जानलेवा हमला, युवक गंभीर रूप से घायल
चंद्रदीप थाना क्षेत्र के दिननगर गांव में गुरुवार को आपसी विवाद में एक युवक को छूरा मारकर घायल कर देने का मामला सामने आया है। जिसमें युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना एक बजे के लगभग बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के दिननगर निवासी साबिर खान के पुत्र मो. फकरुद्दीन खान के रूप में हुई।