टिमरनी: टिमरनी व हरदा जिले के किसानों को राहत देने की मांग, वसूली की तारीख बढ़ाने का प्रस्ताव
Timarni, Harda | Mar 31, 2026 आज 31 मार्च शाम 6 बजे टिमरनी सहित हरदा जिले के किसानों को राहत दिलाने के उद्देश्य से विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विभिन्न प्रकार की वसूली की अंतिम तिथि 15 मई 2026 तक बढ़ाने की मांग की है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है।