शिवसागर: शिवसागर थाने के कोनार गाँव से चोरों ने एक स्कॉर्पियो की चोरी की
शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार गाँव से मंगलवार -बुधवार की रात 2 बजे के करीब चोरों ने एक स्कॉर्पियो को चोरी कर लिया है।स्कॉर्पियो चोरी को लेकर जानकारी देते हुए शिवसागर के प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया की इस स्कॉर्पियो के चोरी होने को लेकर पीड़ित राकेश रंजन के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। वहीं पुलिस इस घटना को लेकर जाँच मेँ लगी हुई है।