नवादा: नवादा के बरेव अड्डा के पास बस और ट्रक डंपर की टक्कर में 1 की मौत, 12 यात्री घायल; मृतक के 2 पत्नियां और 4 बच्चे
Nawada, Nawada | Jul 7, 2025 नवादा के नेमदरगंज थाना क्षेत्र के बरेव अड्डा के पास सोमवार को एक बस और डंपर ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान नालंदा जिले के ब्रह्म स्थान गांव निवासी बिंदा यादव के 35 वर्षीय पुत्र डिकेट यादव के रूप में हुई है। डिकेट यादव की दो पत्नियां और चार बच्चे हैं। उनके तीन बेटी और एक बेटा हैं। सोमवार को 10:00 बजे