बहादराबाद में वन विभाग ने अवैध रूप से कटान कर ढोई जा रही लकड़ियों को बरामद किया है। अलीपुर में दो ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज किया गया है। जिसमें भारी मात्रा में आम की लकड़ियां लदी हुई थी। बताया जा रहा है कि इन लकड़ियों को इसी क्षेत्र में मौजूद पेड़ों का कटान कर अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। SDO वन विभाग पूनम कैंथोला ने सोमवार दोपहर 3 बजे ये जानकारी दी।