सहारनपुर: सहारनपुर में ठेके पर गुंडागर्दी: शराब लेने गए युवक की पिटाई, मुकदमा दर्ज, फिर भी कार्रवाई नहीं, SSP से न्याय की गुहार
सहारनपुर में शराब लेने गए एक युवक के साथ ठेके के सेल्समैनों द्वारा कथित रूप से मारपीट की गई। मामला थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव उनाली का बताया जा रहा है, जहां इस घटना के बाद पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित ने भीम आर्मी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन देव के नेतृत्व में एसएसपी से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।