सज्जनगढ़: सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम दोस्ती बनी जाल, युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा और बाल काटे; एक आरोपी गिरफ्तार
सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती युवक के लिए भारी पड़ गई। युवती के बुलावे पर मिलने पहुंचे युवक का रास्ता रोककर अपहरण किया गया, हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से मारपीट की गई और उसके बाल काट दिए गए। आरोपियों ने युवक से मोबाइल, नगदी और बाइक भी लूट ली। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।