बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर पनपा प्यार एक बड़े अपराध में अंजाम दिया है।शनिवार समय लगभग साढ़े तीन बजे मिली जानकारी में बताया गया कि इंटरनेट मीडिया इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद पश्चिमी चंपारण (बिहार) निवासी 35 वर्षीय युवक अमन आनंद कुशवाहा ने बोकारो की एक युवती को शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।