भीलवाड़ा: आदि कर्मयोगी उत्तरदायी शासन अभियान की कार्यशाला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार जिले में जनजातीय सशक्तिकरण के लिए चल रहे आदि कर्मयोगी उत्तरदायी शासन अभियान के क्रियांवयन के लिए कार्यशाला जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई ।