चायल: हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी कजीपुर मोड़ से संदीपनघाट पुलिस के हत्थे चढ़ा, तमंचा-कारतूस बरामद, एक माह से फरार था
कौशांबी। संदीपनघाट पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी कमान यादव को काजीपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और .315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमे में शस्त्र अधिनियम की धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया।