सदर: लोकभवन में लिफ्ट फंसी, अंदर फंसे शख्स को सुरक्षित निकाला गया बाहर
Sadar, Lucknow | Apr 9, 2026 लखनऊ के लोकभवन में दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पंचम तल तक जाने वाली लिफ्ट अचानक बीच में फंस गई। लिफ्ट में एक व्यक्ति मौजूद था, जिससे मोबाइल फोन पर संपर्क बनाए रखा गया। सूचना मिलते ही टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।