अररिया: सोनापुर गांव में घरेलू विवाद में एक युवक ने खाया जहरीला पदार्थ सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 28, 2024 अररिया के सिकटी थाना क्षेत्र के सोनापुर वार्ड नंबर आठ में घरेलू विवाद मे एक युवक राकेश पंडित ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब युवक अचेत होने लगा तो परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जिसका इलाज डॉ पितांबर कुमार की देखरेख में चल रहा है। चिकित्सक के मुताबिक युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।