अररिया: कासत में खाना बनाने के दौरान एक किशोरी के कपड़े में आग लगने से किशोरी झुलसी, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 28, 2024 सिकटी प्रखंड क्षेत्र के कासत वार्ड संख्या 07 में खाना बनाने के दौरान एक किशोरी के कपड़े में आग लगने से किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में किशोरी का इलाज किया जा रहा है. वही किशोरी कासत वार्ड संख्या 07 निवासी घनश्याम मंडल की पुत्री मधु कुमारी बताई जा रही है.