बांगरमऊ: बांगरमऊ में जमीन विवाद के चलते मारपीट, दो गुटों में लाठी-डंडे चले, एक व्यक्ति घायल; अस्पताल में भर्ती
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंज बरौकी गांव में रविवार रात 8 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडे और ईंटें चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान 56 वर्षीय खुशीराम पुत्र मदरू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले और घायल को पहले सीएचसी, फिर जिला अस्पताल रेफर कराया। खुशीराम का आरोप है कि दबंगों