रघुराजनगर नगरी: कोलगवां पुलिस ने नारायण तलाब बस्ती से नाबालिग चैन स्नेचर को हिरासत में लिया, आरोपी को कोर्ट पेश करने रवाना
कोलगवां के उतैली अपनी डेयरी में महिला दुकानदारी कर रही थी । तभी एक नाबालिग अपचारी बालक आया और महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र खींचकर भाग गया था । पीड़ित महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी । पुलिस गुरुवार दोपहर 2 बजे नारायण तलब बस्ती से आरोपी नाबालिग बालक को हिरासत में ले लिया ।पुलिस लिखापढ़ी करने के बाद नाबालिग बालक को पेश करने कोर्ट रवाना हो गई है ।