खुजनेर: राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव भोपाल में सभा समितियों की संयुक्त बैठक में हुए शामिल
राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव मंगलवार को शाम 4:00 बजे करीब भोपाल विधानसभा स्थित मानसरोवर सभागार में आयोजित नवगठित सभा समितियां के संयुक्त बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं से मुलाकात भी की और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत भी कराया।