बलरामपुर: बल्दीडीह गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, 6 लोग घायल, 4 पर दर्ज हुआ मुकदमा
बल्दीडीह गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में एक पक्ष के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस की मदद से एंबुलेंस द्वारा पहले सीएचसी शिवपुरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेमोरियल अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर मंगलवार को सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर किया गया।