नगड़ी: रिंग रोड स्थित झिरी डंपिंग यार्ड का कचरा सड़क पर फैला, लोगों की बढ़ी परेशानी
Nagri, Ranchi | Jul 3, 2026 रिंग रोड स्थित झिरी डंपिंग यार्ड का कचरा सड़क पर फैल गया है जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार झिरी कचरा डंपिंग यार्ड से कचरा सड़क तक फैलने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैले कचरे के कारण न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।