दमोह: मानस भवन में प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला संपन्न, राज्यमंत्री लखन पटेल ने किसानों से प्राचीन खेती अपनाने की अपील
Damoh, Damoh | Jun 19, 2026 दमोह आंबेडकर चौक स्थित मानस भवन में आत्मा योजना के अंतर्गत प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री लखन पटेल ने किसानों से प्राकृतिक एवं पारंपरिक खेती की ओर लौटने का आह्वान किया। कृषि वैज्ञानिकों ने मिट्टी की उर्वरता, जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन तथा फसलों की सुरक्षा में पेड़-पौधों, लाभकारी कीटों और पक्षियों की भूमिका बताई।