औरैया: दिबियापुर थाना पुलिस ने अंतर्जनपदीय गैंग के एक और बाइक चोर को दबोचा,छह बाइकें हुई बरामद
दिबियापुर थाना पुलिस ने अंतर्जनपदीय गैंग के एक और बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद 6 बाईकों को बरामद किया गया है। थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया है कि पकड़े गए बाइक चोर को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया है।