दरअसल खुदागंज नगर पंचायत में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कटरा विधानसभा से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस शामिल हुए। कार्यक्रम में आए अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक श्री राम शरण सिंह उर्फ मुन्नू सिंह के सेवानिवृत होने पर उन्हें विदाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।