डुमरी: पारसनाथ महाविद्यालय, ईसरी बाजार में शिक्षा क्षेत्र में करियर पर सेमिनार आयोजित
Dumri, Giridih | Apr 7, 2026 इसरी बाज़ार के पारसनाथ कॉलेज में स्नातक के बाद शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने विषयक मंगलवार को 1 दिवसीय सेमिनार का आयोजन हुआ।जानकारी अपराह्न करीब 3 बजे हुई।करियर काउंसलिंग सेल के नोडल अधिकारी प्रो योगेश प्रसाद महतो ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न अवसरों एवं लक्ष्य प्राप्ति के लिए समर्पण की प्रेरणा दी।