ललितपुर: बांसी के व्यक्ति ने प्रभावशाली व्यक्ति के भतीजे पर अवैध वसूली, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए एसपी को की शिकायत
बांसी निवासी व्यक्ति मनोज अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया वह गोविंदपुरा गांव में मजदूरी का कार्य कर रहा था,इस दौरान प्रभावशाली व्यक्ति के भतीजे गोपाल दुबे ने अवैध रुपयों की मांग की है,और नहीं देने पर जमकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की है, उक्त मामले को लेकर पीड़ित ने एसपी मोहम्मद मुस्ताक को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।