पलवल: हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने सोनीपत, पलवल और यमुनानगर के नोडल अधिकारी बदले, अब तक 481 नकलची पकड़े गए
Palwal, Palwal | Mar 16, 2025 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल के बढ़ते मामलों को देखते हुए तीन जिलों के नोडल अधिकारियों को बदला गया है। इसके पीछे प्रशासनिक व अन्य कारण बताए जा रहे हैं। अब तक हुई हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाओं में कुल 481 नकलची पकड़े जा चुके हैं।