नोखा: नोखा में खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने मैराथन जनसुनवाई की, 500 से अधिक परिवेदनाओं के निस्तारण के दिए निर्देश
Nokha, Bikaner | Apr 15, 2026 नोखा नगर पालिका सभागार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने मैराथन जनसुनवाई कर ग्रामीणों और शहरवासियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पानी, बिजली, सड़क, आधारभूत सुविधाएं व नशे के खिलाफ कार्रवाई से जुड़े मुद्दे उठाए। मंत्री ने सभी प्रकरणों पर गंभीरता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए