हाथरस: मेंडू रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिली महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मेंडू रेलवे स्टेशन पर बेहोशी हालत में मिली एक महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, इमरजेंसी वार्ड में महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान चंपा देवी पत्नी हरीश चंद उम्र करीब 45 वर्ष निवासी कस्बा सिकन्दरा राऊ के मोहल्ला बुंदु खां के रूप में हुई, GRP पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।