हज़ारीबाग: 16 मई से हजारीबाग में ऑल इंडिया शतरंज टूर्नामेंट, 800 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग
हजारीबाग में 16 से 24 मई तक 9 दिवसीय ऑल इंडिया शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन विनोबा भावे यूनिवर्सिटी में होगा। इसमें देशभर से 800 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित होगी और कुल 6.11 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। आयोजन पर करीब 35-40 लाख रुपये खर्च होंगे। आयोजकों के अनुसार यह टूर्नामेंट हजारीबाग को राष्ट्रीय शतरंज मानचित्र पर स्थापित कर