खानपुर: खानपुर कस्बे सहित क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में मुस्लिम समुदाय ने धूमधाम से मनाया ईद उल फितर पर्व
खानपुर कस्बे सहित क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में आज शनिवार को सुबह 10:00 बजे के लगभग मुस्लिम समुदाय ने बड़े ही धूमधाम से ईद उल फितर पर्व मनाया। शहर काजी की अगुवाई में कस्बे के सारोला रोड स्थित ईदगाह परिसर में सभी मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। ईदगाह परिसर में खानपुर बकानी विधायक सुरेश गुर्जर ने भी नमाजियों को ईद की बधाई दी ।