पत्थलगांव: जामजुनवानी में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद किया गया
जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के जामजूनवानी में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजू एक्का निवासी ग्राम जामजूनवानी खारापारा ने थाना पत्थलगांव में शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 मई 2026 को वह अपनी पत्नी का इलाज कराने बाहर गया था। वापस लौ