कर्वी: चित्रकूट खोह रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत, पुलिस ने शव का करवाया पीएम
मामला चित्रकूट जनपद के खोह रेलवे क्रॉसिंग के पास का है जहां लोहे की सरिया से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रति होकर पलट गया था.हादसे में ट्रैक्टर चालक 26 वर्षीय कृष्णपाल पुत्र चुन्नील निवासी ब्यूर कोतवाली कर्बी की दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आज बुधवार को जिला मुख्यालय में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है