सबलगढ़: शहर में आंबेडकर जयंती पर निकला चल समारोह, राजनीतिक दलों ने किया स्वागत
सबलगढ़ में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के मौके पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस खास दिन पर शहर में चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए यह चल समारोह शाम 5 बजे पेट्रोल पंप से शुरू हुआ। गाजे-बाजे और जयकारों के साथ यह जुलूस नगर के बीच से होता हुआ बेनीपुरा के आंबेडकर पार्क पहुंचा