कानपुर: भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर क्षेत्रीय मुख्यालय से लेकर जिला कार्यालय तक भाजपा पदाधिकारियों ने किया पार्टी का झंडारोहण
भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर रविवार को 4:00 बजे भाजपा कार्यालय केसरिया झंडे से पट गये। क्षेत्रीय मुख्यालय से लेकर जिला कार्यालयों में पदाधिकारियों ने पार्टी का झंडा रोहण किया। उत्तर जिला कार्यालय में तो जमकर आतिशबाजी हुई। यहां क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मिठाई के साथ भंडारा वितरण किया।