बदायूं: उसहैत के वार्ड नं. 9 में ₹80,000 के लेन-देन को लेकर विवाद में 5 लोगों ने दो भाइयों को लोहे की राड से मारा, घायल
Budaun, Budaun | Apr 4, 2026 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के उसहैत कस्बे के वार्ड नंबर 9 में 80000 रुपए के लेन-देन को लेकर परिवार के पांच लोगों ने 30 वर्षीय नजरुल पुत्र जाहिद उनके भाई नजमुल के लोहे की राड मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल दोनों भाइयों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।