सिवनी: रनवेली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, घर में मिला शव
Seoni, Seoni | May 17, 2026 सिवनी के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत रनवेली गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की घटना सामने आई है। रविवार को मनहोर सनोड़िया का शव उनके घर पर मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बंडोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।