Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image
image

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जिले के 37 हजार 448 पेंशन के हितग्राहियों को 2 करोड़ 24 लाख का हितलाभ प्रदान किया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पन्ना जिले से राज्य शासन की पेंशन योजनाओं के लगभग 35 लाख से अधिक हितग्राहियों को माह जून 2026 पेड इन जुलाई, 2026 की कुल राशि रूपये 210.45 करोड़ का हितलाभ वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया। जिसका सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया गया। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में हितग्राहियों ने देखा और सुना। उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग रतलाम ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना अंतर्गत 1837 हितग्राहियों को 600 रुपए प्रतिमाह के मान से 11 लाख 2 हजार रुपए, बहु मानसिक आर्थिक सहायता योजना अंतर्गत 1500 हितग्राहियों को 9 लाख रुपए, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 9926 हितग्राहियों को 59 लाख 55 हजार रुपए, मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना अंतर्गत 24170 हितग्राहियों को 1 करोड़ 45 लाख 2 हजार रुपए तथा मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना अंतर्गत 15 हितग्राहियों को 90 हजार रुपए की राशि का वितरण किया गया है। इस प्रकार जिले में कुल 37448 हितग्राहियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत कुल 2 करोड़ 24 लाख की राशि का वितरण किया गया है। #JanSampark #ratlam

11 views | Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

MORE NEWS

सांदीपनि विद्यालय बिरमावल एवं बड़ावदा में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

 सांदीपनि विद्यालय बिरमावल एवं बड़ावदा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
सांदीपनि विद्यालय बिरमावल के लोकार्पण अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। इसके साथ ही विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में बच्चों की सिकल सेल एनीमिया, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। 

सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़ावदा में नेत्र परीक्षण शिविर के दौरान कुल 588 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 70 विद्यार्थियों में दृष्टि दोष पाया गया, जिनका आवश्यक उपचार किया गया।
#JanSampark #ratlam

सांदीपनि विद्यालय बिरमावल एवं बड़ावदा में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सांदीपनि विद्यालय बिरमावल एवं बड़ावदा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सांदीपनि विद्यालय बिरमावल के लोकार्पण अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। इसके साथ ही विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में बच्चों की सिकल सेल एनीमिया, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़ावदा में नेत्र परीक्षण शिविर के दौरान कुल 588 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 70 विद्यार्थियों में दृष्टि दोष पाया गया, जिनका आवश्यक उपचार किया गया। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

सांदीपनि विद्यालय किसी मंदिर से कम नहीं, यहां से भविष्य के निर्माता निकलेंगे : प्रभारी मंत्री डॉ. शाह

सांदीपनि विद्यालय भविष्य गढ़ने वाला अनूठा प्रकल्प है : मंत्री श्री काश्यप

68 करोड़ से अधिक लागत के बिरमावल एवं रावटी सांदीपनि विद्यालयों का किया लोकार्पण

 जिले के प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय कार्य विभाग, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने ग्राम बिरमावल में लगभग 68 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो अत्याधुनिक सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण किया। इनमें ग्राम बिरमावल में 34 करोड़ 65 लाख रुपये तथा रावटी में 33 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय शामिल हैं।

लोकार्पण के बाद प्रभारी मंत्री डॉ. शाह एवं मंत्री श्री काश्यप ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप स्कूटी एवं लैपटॉप भी प्रदान किए गए।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय किसी मंदिर से कम नहीं हैं, जहां से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई जीवनधारा प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि आज मां सरस्वती के मंदिर का लोकार्पण हुआ है और वर्तमान पीढ़ी के बच्चे सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों को निःशुल्क गणवेश, साइकिल, पाठ्यपुस्तकें सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है तथा शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि "सोच बदलो, सितारे बदल जाएंगे।" प्रभारी मंत्री ने बिरमावल सांदीपनि विद्यालय तक पहुंचने वाले लगभग डेढ़ किलोमीटर मार्ग का डामरीकरण रोड बनाने की बात की।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय भविष्य गढ़ने वाला अनूठा प्रकल्प है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने सांदीपनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण कर ज्ञान और संस्कारों की मिसाल प्रस्तुत की थी। उसी भावना को आत्मसात करते हुए राज्य सरकार ने आधुनिक सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और श्रेष्ठ शिक्षकों की व्यवस्था के साथ इन विद्यालयों का निर्माण किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने गांव, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

रतलाम ग्रामीण विधायक श्री मथुरालाल डामोर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन किए हैं। विद्यार्थियों को भोजन, गणवेश, साइकिल सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बिरमावल क्षेत्र में उच्च शिक्षा की आवश्यकता बताते हुए कॉलेज की स्थापना की मांग भी रखी।

जिला योजना समिति सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि यह भव्य विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होगा तथा यहां से शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।

कार्यक्रम में रतलाम ग्रामीण विधायक श्री मथुरालाल डामोर, जिला योजना समिति सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई चंद्रवंशी, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, अन्य सभी जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अन्य जिला अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी, पत्रकार उपस्थित रहे।
#JanSampark #ratlam

सांदीपनि विद्यालय किसी मंदिर से कम नहीं, यहां से भविष्य के निर्माता निकलेंगे : प्रभारी मंत्री डॉ. शाह सांदीपनि विद्यालय भविष्य गढ़ने वाला अनूठा प्रकल्प है : मंत्री श्री काश्यप 68 करोड़ से अधिक लागत के बिरमावल एवं रावटी सांदीपनि विद्यालयों का किया लोकार्पण जिले के प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय कार्य विभाग, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने ग्राम बिरमावल में लगभग 68 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो अत्याधुनिक सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण किया। इनमें ग्राम बिरमावल में 34 करोड़ 65 लाख रुपये तथा रावटी में 33 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय शामिल हैं। लोकार्पण के बाद प्रभारी मंत्री डॉ. शाह एवं मंत्री श्री काश्यप ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप स्कूटी एवं लैपटॉप भी प्रदान किए गए। समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय किसी मंदिर से कम नहीं हैं, जहां से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई जीवनधारा प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि आज मां सरस्वती के मंदिर का लोकार्पण हुआ है और वर्तमान पीढ़ी के बच्चे सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों को निःशुल्क गणवेश, साइकिल, पाठ्यपुस्तकें सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है तथा शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि "सोच बदलो, सितारे बदल जाएंगे।" प्रभारी मंत्री ने बिरमावल सांदीपनि विद्यालय तक पहुंचने वाले लगभग डेढ़ किलोमीटर मार्ग का डामरीकरण रोड बनाने की बात की। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय भविष्य गढ़ने वाला अनूठा प्रकल्प है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने सांदीपनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण कर ज्ञान और संस्कारों की मिसाल प्रस्तुत की थी। उसी भावना को आत्मसात करते हुए राज्य सरकार ने आधुनिक सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और श्रेष्ठ शिक्षकों की व्यवस्था के साथ इन विद्यालयों का निर्माण किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने गांव, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। रतलाम ग्रामीण विधायक श्री मथुरालाल डामोर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन किए हैं। विद्यार्थियों को भोजन, गणवेश, साइकिल सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बिरमावल क्षेत्र में उच्च शिक्षा की आवश्यकता बताते हुए कॉलेज की स्थापना की मांग भी रखी। जिला योजना समिति सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि यह भव्य विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होगा तथा यहां से शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। कार्यक्रम में रतलाम ग्रामीण विधायक श्री मथुरालाल डामोर, जिला योजना समिति सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई चंद्रवंशी, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, अन्य सभी जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अन्य जिला अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी, पत्रकार उपस्थित रहे। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

अगर मन में तेजी है तो फिर वीडियो पूरी देखो और अपनी राय कमेंट में जरूर दो ℹ️

अगर मन में तेजी है तो फिर वीडियो पूरी देखो और अपनी राय कमेंट में जरूर दो ℹ️

Ratlam Nagar, Ratlam | Jul 24, 2026

प्रभारी मंत्री 25 जुलाई को करेंगे नवीन सांदीपनि विद्यालय, बिरमावल का लोकार्पण

जिले के नवीन सांदीपनि विद्यालय, बिरमावल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण 25 जुलाई को जिले के प्रभारी मंत्री श्री कुंवर विजय शाह द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत "सांदीपनि उत्सव" का भी आयोजन किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी, रतलाम सिमरन सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकार्पण समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस विद्यालय भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है। नवीन भवन के प्रारंभ होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं सर्वसुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। प्रभारी मंत्री द्वारा विद्यालय भवन का लोकार्पण कर उसका अवलोकन भी किया जाएगा।

सांदीपनि विद्यालय, बिरमावल में विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी लैब, अत्याधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, विशाल एवं हवादार कक्षाएं, मल्टीपर्पज हॉल, संगीत कक्ष, कला, नृत्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सुविधाएं, खेल मैदान, इनडोर एवं आउटडोर खेलों की व्यवस्था, ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा, सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षित परिसर, दिव्यांगजन-अनुकूल अधोसंरचना, स्वच्छ पेयजल, पृथक शौचालय, आधुनिक फर्नीचर तथा ई-लर्निंग संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।
#JanSampark #ratlam

प्रभारी मंत्री 25 जुलाई को करेंगे नवीन सांदीपनि विद्यालय, बिरमावल का लोकार्पण जिले के नवीन सांदीपनि विद्यालय, बिरमावल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण 25 जुलाई को जिले के प्रभारी मंत्री श्री कुंवर विजय शाह द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत "सांदीपनि उत्सव" का भी आयोजन किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी, रतलाम सिमरन सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकार्पण समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस विद्यालय भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है। नवीन भवन के प्रारंभ होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं सर्वसुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। प्रभारी मंत्री द्वारा विद्यालय भवन का लोकार्पण कर उसका अवलोकन भी किया जाएगा। सांदीपनि विद्यालय, बिरमावल में विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी लैब, अत्याधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, विशाल एवं हवादार कक्षाएं, मल्टीपर्पज हॉल, संगीत कक्ष, कला, नृत्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सुविधाएं, खेल मैदान, इनडोर एवं आउटडोर खेलों की व्यवस्था, ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा, सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षित परिसर, दिव्यांगजन-अनुकूल अधोसंरचना, स्वच्छ पेयजल, पृथक शौचालय, आधुनिक फर्नीचर तथा ई-लर्निंग संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026