झाझा: प्राथमिक विद्यालय सलखोडीह में कुर्सी पर बैठने को लेकर दो शिक्षिकाओं में हुई मारपीट, मामला थाना पहुंचा
Jhajha, Jamui | May 15, 2026 झाझा प्रखंड के सलखोडीह प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को सुबह 9 बजे कुर्सी पर बैठने को लेकर दो शिक्षिकाओं रीतू कुमारी और पूनम कुमारी के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना में रीतू कुमारी घायल हो गईं। सूचना पर डायल 112 और सिमुलतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों शिक्षिकाओं को पूछताछ के लिए थाना ले गई। विद्यालय में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में