कोटड़ी: बड़लियास पुलिस ने अवैध बजरी खनन पर की बड़ी कार्रवाई, 1 ट्रेलर व 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़लियास पुलिस ने बुधवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस थाना बड़लियास की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों—सरहद दोवनी और सिंहपुरा बनास नदी क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान अवैध रूप से बजरी खनन करते पाए जाने पर पुलिस ने 1 ट्रेलर और 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया यह जानकारी बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे थाना प्रभारी मुनीराम चोयल ने दी