रायबरेली: सताव विकासखंड के अटौरा बुजुर्ग में नाली का पानी सड़कों पर बहा, 6 महीने में ही उखड़ी इंटरलॉकिंग
Raebareli, Raebareli | Jul 5, 2026
5 जुलाई रविवार दोपहर 3बजे ग्रामीणों मे एक बड़ी समस्या सामने आई है जहां ग्रामीणों ने आरोप लगाया है, कि विगत 6 माह पूर्व बनी इंटरलॉकिंग गढ़ों मे तब्दील हो गई है। तथा बनी हुई नालियों में बहने वाला पानी जो रास्ते में बह रहा है। जिसे देखकर विकास की पोल खुल रही है। ग्रामीणों ने उक्त मामले में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।