कोंडागांव: आलोर दामाडीही के पास तेज रफ्तार बोलेरो से गिरने से युवती की हुई मौत, फरसगांव थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम आलोर दामाडीही में बीती रात बोलेरो पिकअप वाहन से गिरकर एक युवती प्रियंका यादव के मौत होने का मामला सामने आया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका और महिलाएं बोलेरो पिकअप वाहन क्र.CG27 P 3868 में बैठकर ग्राम बनचपई आमापारा में छट्टी कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए गई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात में सभी वापस आ रहे थे।