अरेराज: पहाड़पुर पुलिस ने हत्या के प्रयास कांड मामले में नामजद एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जिले की पहाड़पुर पुलिस ने हत्या के प्रयास कांड मामले में नामजद एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कांड संख्या 316/26 में ग्राम सरैया निवासी गिरजा बैठा के पुत्र लालबाबू बैठा को गिरफ्तार किया है। उक्त गिरफ्तार घटना के बाद से फरार था मामले को लेकर पुलिस आगे कार्रवाई मे जुटी है। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा शनिवार को 3:00 बजे दी गई।