रविवार को नर्मदापुरम जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डन पांडे ने बताया कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की अधिकृत उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।