कैराना: कैराना में नाहिद कॉलोनी के निकट बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में दिव्यांग व मां-बेटे समेत 5 लोग हुए घायल, 3 को रेफर किया गया
Kairana, Shamli | Jul 30, 2026 शामली जिले के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव नंगलाराई निवासी 28 वर्षीय इकरार अपनी बहन गुलिस्ता (35) और उसके बेटे समद (8) को बाइक द्वारा ससुराल गंगोह के गांव शाहपुर में छोड़ने जा रहा था। तभी झिंझाना रोड पर नाहिद कॉलोनी के निकट विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी से भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार इकरार, उसकी बहन गुलिस्ता, भांजा समद के अलावा स्कूटी सवार भी घायल हुए।