भाजपा जिला महेंद्रगढ़ की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज रविवार 3 बजे यादव सभा नारनौल में आयोजित की गई। बैठक में नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव पूर्व मंत्री डॉक्टर अभय सिंह यादव व जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।