चूरू: वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सिंह पर हमले के विरोध में वकीलों और पत्रकारों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
Churu, Churu | Jul 7, 2026 चूरू के वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सिंह शेखावत पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में मंगलवार को वकीलों और पत्रकारों ने एसपी दफ्तर पहुंचकर एसपी निश्चय प्रसाद एम को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि घटना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना आवश्यक है।