पिपरा: सुपौल जिले के स्टेशनों पर मूलभूत सुविधाओं की कमी से लोगों में आक्रोश, पटना के लिए रात में ट्रेन नहीं
Pipra, Supaul | May 2, 2026 सुपौल जिले के विभिन्न स्टेशनों पर मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है,रात में पटना के लिए ट्रेन सेवा नहीं होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,स्टेशन पर सुलभ शौचालय, वेटिंग रूम और स्पेशल टिकट काउंटर जैसी सुविधाएं अब तक उपलब्ध नहीं हैं,स्थानीय लोगों ने इन समस्याओं को लेकर आवाज उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की