हाथरस: कोतवाली की दीवार से लगे मकान से चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जनपद हाथरस की कोतवाली मुरसान की दीवार से लगे मकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोरों छत के रास्ते मकान में घुसकर लाखों रुपए की चोरी कर वारदात को अंजाम दिया है। कोतवाली की दीवार से लगे मकान में चोरी होने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। मकान में हुई लाखों रुपए की चोरी से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी पहुंच गई।