पोलायकलां: ग्राम मोहम्मद खेड़ा में बस स्टैंड के सामने सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक पर दर्ज किया केस
ग्राम मोहम्मद खेड़ा में बस स्टैंड के सामने सड़क हादसा हो गया था। दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हुआ था। मामले में जांच के बाद अकोदिया थाना पुलिस ने घायल की मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाले मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बुधवार शाम 6:00 बजे अकोदिया थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में खेड़ी नगर निवासी मोहनलाल घायल हुआ