बड़ी सादड़ी: बड़ी सादड़ी तहसील परिसर में राजस्थान पटवार संघ उप शाखा के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए
राजस्थान पटवार संघ उपशाखा बड़ी सादड़ी के चुनाव तहसील परिसर में चुनाव अधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ की देखरेख में संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर कीर्तिश कलाल को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। उन्हें पूरी कार्यकारिणी के साथ शपथ दिलाई गई। नई कार्यकारिणी में जमुनेश रैगर, ओंकार लाल जाट, दशरथ दास वैष्णव, आशुतोष चौबीसा, अशोक पंवार सदस्य चुना गया।