दमोह: बांदकपुर में लोक कॉरिडोर की तैयारी शुरू, पेट्रोल पंप की लीज बढ़ाने से किया इंकार; 1 अक्टूबर तक जमीन खाली करने नोटिस जारी
Damoh, Damoh | Jun 10, 2026 दमोह बांदकपुर ट्रस्ट ने जागेश्वरनाथ लोक कॉरिडोर निर्माण के मद्देनजर किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप संचालक को नोटिस जारी कर भूमि खाली करने के निर्देश दिए हैं। ट्रस्ट के अनुसार खसरा नंबर 16/1 की 19,250 वर्गफीट भूमि वर्ष 2006 में 20 वर्ष की लीज पर दी गई थी, जिसकी अवधि 30 सितंबर 2026 को समाप्त हो रही है। लीज का आवेदन निरस्त कर 1 अक्टूबर तक भूमि ट्रस्ट को सौंपेंगे